Ration Card March Benefits: होली तक राशन कार्ड धारकों को मिल जाएगी एक बड़ी खुशखबरी, फटाफट चेक करें

स्वागत है आप सभी का आज के हमारे इस लेख में, आज मैं आप सभी राशन कार्ड धारकों को बताने वाला हुँ कि आप सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही खुशी की खबर है। इस बार आप सभी को राशन में चावल और गेहूं के साथ-साथ चीनी भी दी जाएगी। 

अभी फिलहाल 3 मार्च तक सभी राशन कार्ड धारकों को दिसंबर महीने का राशन दिया गया है और अब जनवरी महीने का भी राशन आ गया है। 

यह राशन फरवरी से ही सभी राशन कार्ड धारकों को दिया जा रहा है। आप अपने नजदीकी संचालित राशन दुकान पर जाकर राशन उठा सकते हैं। 

राशन कार्ड योजना की शुरुआत गरीब परिवारों की मदद करने के लिए और उन्हें समय-समय पर राशन प्रदान करने के लिए की गई है।  

राशन कार्ड की लिस्ट में जिन लोगों का नाम है सिर्फ उन्हें ही जनवरी महीने का फ्री राशन के साथ चीनी भी दी जाएगी। 

राशन कार्ड धारकों को हर 3 महीने के अंतराल पर तीन किलो चीनी खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा दी जाती है। 

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि सभी राशन दुकानों पर जनवरी महीने का राशन और साथ ही अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए 3 महीने की चीनी भी पहुंच गई है। 

आज मैं आप सभी को, किन लोगों को 3 महीने की चीनी दी जाएगी, इसके बारे में बताने वाला हुँ।

साथ ही राशन कार्ड लिस्ट में घर वालों का नाम कैसे जोड़े इसके बारे में भी जानकारी देने वाला हुँ। इसलिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से अवश्य पढ़ें। 

राशन कार्ड योजना क्या है? 

राशन कार्ड की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा उस समय की गई थी जिस वक्त भारत में बहुत ही ज्यादा गरीबी थी। 

उस वक्त हाल ऐसा था कि लोगों को खाने के लिए कुछ भी नहीं मिलता था, लोग भूखे पेट सोया करते थे। बहुत से लोग भूख के कारण मरने भी लगे थे, इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। 

इस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड, लोगों को दिया गया है और इस कार्ड की मदद से सभी को उचित मूल्य पर राशन दिया जाता है।

वर्तमान समय में राशन कार्ड धारकों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत फ्री में राशन दिया जाता है। 

इस योजना की शुरुआत के समय से अभी तक बहुत सी चीजें बदल चुकी है जैसे लोगों के हालात बदल चुके हैं। इसलिए अब पात्र और अपात्र लोगों की छानबीन की जा रही है। 

राशन कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले सभी अपात्र सदस्यों का राशन कार्ड जल्द ही रद्द कर दिया जाएगा और सिर्फ पात्र सदस्यों को राशन दिया जाएगा। 

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को दी जाएगी 3 महीने की चीनी 

वाराणसी के जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जनपद के अंत्योदय राशन कार्ड धारक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत फरवरी में जनवरी महीने का गेहूं और चावल फ्री में दिया जाएगा। 

इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को ₹54 में 3 किलो चीनी दी जाएगी। आप सभी को बता दें की बाजार में चीनी की कीमत ₹40 प्रति किलो है। 

यह चीनी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 18 रुपए प्रति किलो के अनुसार दिया जाएगा। 8 फरवरी से 15 फरवरी तक यह राशन वितरण किया जाएगा। 

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा। इसके साथ ही 3 किलो चीनी ₹54 में दी जाएगी। 

पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया जाएगा जिसमें 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं  निःशुल्क दिया जाएगा। 

राशन कार्ड में घरवालों का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आपके घर में किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में छूट गया है तो फिर आप हमारे द्वारा बताए गए प्रक्रिया की मदद से जोड़ सकते हैं। 

अक्सर लोगों के घर में एक ऐसा समय आता है जब परिवार का विस्तार होता है और उस समय उस सदस्य का नाम राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ना पड़ता है। 

आप भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति से गुजर रहे हैं और आप राशन कार्ड में घर वालों का नाम जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी सूची नीचे दी गई है। 

  1. राशन कार्ड 
  2. आधार कार्ड 
  3. मोबाइल नंबर 
  4. आय प्रमाण पत्र 
  5. निवास प्रमाण पत्र 
  6. पासपोर्ट साइज फोटो 

राशन कार्ड में घरवालों का नाम कैसे जोड़े? 

यदि आप राशन कार्ड में घरवालों का नाम जोड़ना चाहते हैं तो फिर नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें। 

  • राशन कार्ड में घर वालों का नाम जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड अपडेट करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको पूछे गए जानकारी को भरते हुए रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक आईडी पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से आपको आगे लॉगइन करना होगा। 
  • लॉगइन करने के बाद आपको राशन कार्ड में घर वालों का नाम जोड़ने का फॉर्म मिलेगा। अब आपको इस फॉर्म को सही-सही भरना होगा। 
  • उसके बाद आपसे मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की  प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अंत में आपको एक रिसिविंग मिलेगा जिसे आपको अच्छे से रखना होगा। क्योंकि इसकी मदद से आप कभी भी इसकी स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आप सभी को बताया है कि सभी राशन कार्ड धारकों को 8 फरवरी से 15 फरवरी के बीच जनवरी महीने का राशन निःशुल्क दिया जाएगा। 

इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 3 महीने की चीनी दी जाएगी, अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को ₹54 में 3 किलो चीनी दी जाएगी। यदि आप में से कोई भी घर के अन्य सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो आप ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here