House Construction Rate: सीमेंट सरिया के रेट में भारी गिरावट

आज के अपने इस अनुच्छेद में हम उन सभी व्यक्तियों के लिए एक खुशी की खबर लेकर आए हैं जो लंबे समय से घर बनाने की सोच रहे थे। आजकल की बढ़ती महंगाई के कारण गरीब या आम आदमी अपने लिए एक घर बनाने का सपना देखता तो है, लेकिन आसानी से उसे साकार नहीं कर पाता।

आज के महंगाई के जमाने में जहां रोटी और कपड़ा दोनों ही इतने महंगे हो गए हैं कि अब तो मकान बनाने का सपना पूरा होना मुश्किल मालूम पड़ता है, लेकिन इस महंगाई में भी आशा की किरण नजर आई है।

जो भी व्यक्ति अभी तक घर बनाने की सोच रहे थे, लेकिन इस महंगाई के कारण असमर्थ थे। उनके लिए एक सुनहरा मौका आया है। जी हां भवन निर्माण में जितनी भी सामग्रियां लगती हैं।

जैसे कि सरिया, सीमेंट, बालू  इत्यादि सभी चीज़ों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जिसके कारण वे सभी व्यक्ति जो घर बनाने की सोच रहे थे।

वे सभी इस मौके का फायदा उठाकर सस्ते कीमतों में सभी सामान लेकर अपने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर रहे हैं। 

यदि आप सोच रहे हैं कि यह मौका आपको ज्यादा समय के लिए मिलेगा तो ऐसा नहीं है।यह सुनहरा अवसर बस कुछ ही समय के लिए उपलब्ध है क्योंकि जैसे-जैसे लोगों के द्वारा भवन निर्माण की सामग्रियों की मांग बढ़ती जा रही है।

वैसे-वैसे इन सभी चीज़ों के दाम फिर से आसमान छूने लगेंगे। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको जरा भी देर नहीं करनी चाहिए।

यदि आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो हम अपने आज के इस अनुच्छेद में आप सभी को इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं तो हमारे अनुच्छेद को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

यदि आप घर बनाने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा समय दोबारा नहीं आएगा।

घर बनाने के लिए इस समय को सबसे अच्छा इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि भवन निर्माण में जितनी भी सामग्रियों की आवश्यकता होती है, उन सभी की कीमतों में भारी कमी आई है। 

निर्माण की सभी सामग्रियों में भारी गिरावट

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि अचानक से सभी भवन निर्माण सामग्रियों में इतनी ज्यादा गिरावट कैसे आ गई है।

जैसा कि आप जानते हैं पूरे साल घर बनाने का काम जोर-शोर से चलता रहता है लेकिन जैसे ही बरसात का मौसम आता है।

यह काम पूरी तरह से रुक जाता है क्योंकि मॉनसून के समय में लोग मकान नहीं बनवाते। घर बनाने में जितनी भी सामग्रियां इस्तेमाल होती हैं उन सभी चीज़ों का व्यापार भी रुक जाता है। 

तथा इन सभी चीज़ों का इस्तेमाल ना होने के कारण इन सभी की मांग धीरे-धीरे घटने लगती है क्योंकि इस मौसम में किसी को भी इन चीज़ों की आवश्यकता नहीं पड़ती, यही कारण है कि इनकी घटती मांगों की वजह से इन सभी चीज़ों की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

इस वर्ष 2022 में अप्रैल और मार्च महीने में घर बनाने में काम आने वाली सभी चीज़ों की कीमतें बढ़ी हुई थी।

आम आदमी के लिए तो इन चीज़ों को उस समय खरीदना बहुत ही मुश्किल था।

जिन लोगों ने इस महीने में घर बनाने की सोच रखी थी। इतने ज्यादा बढ़े हुए मूल्यों के कारण वह भी घर बनाने से कतराने लगे थे।

मॉनसून का महीना शुरू होते ही, पहले हफ्ते में इन सभी चीज़ों के दाम अचानक से घटने लगे। सीमेंट और सरिया दोनों की कीमतें लगातार घटती जा रही थी। अंत में तो इनकी कीमतों पर पूरे 50% की गिरावट आ गई।

सरिया के दामों में आई भारी गिरावट

घर बनाने की सभी सामग्रियों में वैसे तो गिरावट आ ही रही है, लेकिन सबसे तेज गिरावट आई है सरिया के दामों में, जी हां ऐसा लगता है जैसे सरिया के दाम आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे हों।

इन मूल्यों में गिरावट ज्यादा समय में नहीं केवल 2 हफ्तों में आई है। जहाँ दो हफ्तों के पहले सरिया के दाम आसमान छू रहे थे। वही 2 हफ्ते में इसके दामों में आधे से ज्यादा गिरावट हो गई है। 

साल के शुरुआती दौर में लोगों को 85000 रुपए में एक टन सरिया प्राप्त हो रहा था।

इसके बाद जैसे ही मॉनसून का महीना शुरू हुआ अचानक से दामों में भारी गिरावट आई, जिसके बाद लोग तेजी से घर बनाने में उपयोग होने वाली सामग्रियां फिर से खरीदने लगे, जिसके कारण सरिया के मूल्यों में फिर से थोड़ी बढ़ोतरी हो गई। 

अब वर्तमान समय में 1 टन सरिया के लिए आपको ₹59000 चुकाने होंगे। जगह के अनुसार इनके मूल्यों में परिवर्तन हो सकता है। 

राज्यों के अनुसार सरिया का रेट

चलिए जान लेते हैं कुछ खास राज्यों में सरिया किन मूल्यों  पर उपलब्ध है। शुरू करते हैं राजधानी दिल्ली से यदि दिल्ली वालों की बात करें तो उन्हें इस समय 1 टन सरिया के लिए 53000 देने होंगे। गाजियाबाद वालों को 52000 में 1 टन सरिया मिलेगा।

गुजरात के भावनगर वाले लोगों को इसके लिए ₹54500 चुकाने होंगे। मुंबई में 55100 तथा नागपुर में यह कीमत 51901, वहीं राजस्थान के जयपुर में 1 टन सरिया की कीमत 53100 है।

अगर बात करें उड़ीसा के राउरकेला में रहने वाले लोगों की तो वहां पर उन्हें 1 टन सरिया 51100 में मिल रहा है।

यह तो रही सरिया की जानकारी लेकिन सरिया के साथ सीमेंट के दामों में भी उतार-चढ़ाव आया है तो चलिए अब जान लेते हैं कि सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई है या आई है गिरावट? 

कीमतों को देखते हुए घर बनाना अब हुआ आसान, पिछले कुछ दिनों में सीरिया और सीमेंट के दामों में आई है गिरावट।

सीमेंट के ताज़ा रेट

ताजा मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट के दामों में गिरावट आई तो है लेकिन उतनी ज्यादा नहीं।

अलग-अलग कंपनियों के सीमेंट अलग-अलग मूल्यों पर उपलब्ध होते हैं। बिरला उत्तम कंपनी सीमेंट जो पहले ₹400 में मिलती थी।

वहीँ अब इस सीमेंट की एक बोरी आपको ₹380 में मिलेगी क्योंकि इस कंपनी के सीमेंट के दामों में 20 रुपए की कटौती कर दी गई है।

वहीं दूसरी ओर एसीसी ब्रांड की सीमेंट जो पहले ₹450 में मिलती थी। अब वही सीमेंट आपको ₹440 में मिलेगी। इस सीमेंट कंपनी ने अपने सीमेंट के दामों में पूरे ₹10 की कटौती की है।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में इनके मूल्यों में फिर से बढ़ोतरी होने वाली है, तो यदि आप भी घर बनाने की सोच रहे हैं तो जल्द से जल्द इन सामग्रियों को खरीद लें।

निष्कर्ष 

आज के अपने अनुच्छेद में हमने उन सभी व्यक्तियों जो घर बनाने की सोच रहे हैं, उनको भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों जैसे सीमेंट, सरिया इत्यादि के बारे में जानकारी दी कि किस तरह वे इनके निरंतर गिर रहे मूल्यों का फायदा उठा सकते हैं।

अतः आप सभी यदि घर बनाने के इच्छुक हैं तो इससे सुनहरा मौका आपको दोबारा नहीं मिलने वाला है। 

इन घटे हुए मूल्यों के कारण लोगो की एक भीड़ उमड़ पड़ी है इन चीज़ों को खरीदने के लिए क्योंकि लोगों को पता है कि जल्द ही इनके दाम फिर से आसमान छूने वाले हैं।

यदि आप भी घर बनाने की सोच रहे हैं तो जल्द से जल्द सस्ती मूल्यों पर इन भवन निर्माण सामग्रियों को प्राप्त करें।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह अनुच्छेद पसंद आया होगा अपना कीमती समय देकर हमारे इस अनुच्छेद को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!  

अब आपसे मुलाकात होगी आपने अगले अनुच्छेद में तब तक के लिए अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें नमस्कार!                                                                                                                                                                                                                             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here