E Shram Card Payment Status : श्रमिकों के खाते में आया जनवरी महीने का पैसा, यहां से चेक करें पेमेंट स्टेटस

 

 

स्वागत है आप सभी का आज के हमारे इस लेख में, आज मैं आप सभी को श्रम कार्ड धारकों का पैसा कब आएगा, इस विषय में अवगत कराने वाला हुँ. 

 

अगर आप एक श्रम कार्ड धारक हैं तो आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आप बहुत ही आसानी से श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

 

आज के इस लेख में मैं आप सभी को श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें इसके बारे में बताने वाला हुँ. इसलिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें। 

 

श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के खाते में जनवरी महीने की किस्त जमा की जा रही है. 

 

श्रम कार्ड योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे पीड़ित श्रमिकों की मदद करने के लिए की गयी थी. 

 

कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसलिए केंद्र सरकार उनकी मदद करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है. 

 

इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 25 करोड़ से अधिक श्रमिक आवेदन कर चुके हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं. 

 

श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र श्रमिकों के खाते में हर 2 महीने के अंतराल पर ₹1000 की भत्ता राशि आर्थिक सहायता देने हेतु जमा की जाती है. 

 

श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक 

 

श्रम कार्ड योजना के लिए भारत के असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोग जैसे कि फल और सब्जी बेचने वाले, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, रिक्शा चलाने वाले आदि मजदूर आवेदन कर सकते हैं. 

 

आप सभी को बता दें कि जल्द ही सभी श्रमिकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा कर दिया जाएगा. सभी के खाते में पैसा जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

 

श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 25 करोड़ से अधिक श्रमिक आवेदन कर चुके हैं. लेकिन आप सभी को बता दें कि इसमें से केवल 10 करोड़ श्रमिकों के खाते में ही पैसा जमा किया जाएगा। 

 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार पता चला है कि सिर्फ 10 करोड़ श्रमिकों के खाते में ही पैसा जमा किया जाएगा। 

 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा सभी अपात्र सदस्यों का नाम श्रम कार्ड की लिस्ट से हटाया गया है और सिर्फ पात्र श्रमिकों का नाम लिस्ट में जारी किया गया है. 

 

अगर आपने श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन किया है और आप एक पात्र श्रमिक हैं तो आपके खाते में पैसा जमा किया जाएगा। 

 

अगर आपने श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के पात्र हैं या नहीं तो फिर आप श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। 

 

श्रम कार्ड की लिस्ट में आप अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया हमारे पुराने आर्टिकल के माध्यम से भी पता कर सकते हैं. 

 

श्रम कार्ड योजना का लाभ 

 

श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र श्रमिकों के खाते में ₹1000 की भत्ता राशि आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु जमा की जाती है. 

 

यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना हो जाती है और उसमें वह विकलांग या उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार वालों को ₹200000 की दुर्घटना बीमा दी जाती है. 

 

श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि वह पढ़ लिखकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। 

 

इसके अलावा श्रमिकों को बहुत ही कम ब्याज पर होम लोन दी जाती है, ताकि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिक अपने लिए एक अच्छा घर बनाकर उसमें अपनी जिंदगी गुजार सकें। 

 

आप सभी को बता दें कि श्रम कार्ड योजना के अनुसार आवेदन करने वाले श्रमिकों को 60 साल के बाद ₹3000 पेंशन के तौर पर दी जाएगी। 

 

श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

 

अगर आप श्रम कार्ड योजना के पात्र लाभार्थी हैं और आप श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो फिर आपको बता दें कि इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी सूची नीचे दी गई है. 

 

  1. श्रम कार्ड 
  2. आधार कार्ड 
  3. पेन कार्ड 
  4. बैंक पासबुक 
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. निवास प्रमाण पत्र 

 

श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? 

 

अगर आप एक पात्र श्रमिक हैं और श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। 

 

  • सबसे पहले आपको श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मनी स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। 

 

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको श्रम कार्ड नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर जेनरेट ओटीपी विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

 

  • इसके बाद अगले पेज में आपको ओटीपी दर्ज करते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 

 

  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस देखने को मिलेगी.

 

  • इस तरह से आप श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपके खाते में श्रम कार्ड का पैसा आया है या नहीं। 

 

निष्कर्ष 

 

आज के इस लेख में हमने अपने आप सभी को बताया है कि सभी श्रम कार्ड धारकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जल्द जमा कर दिया जाएगा। 

 

श्रम कार्ड धारकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है. इसलिए आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना बहुत ही जरूरी है. 

 

अगर आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होगा तो फिर आपके खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा नहीं किया जाएगा। 

 

अगर आप श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो फिर ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें और पेमेंट की स्टेटस चेक करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here