भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा देश के सभी गरीब और श्रमिक व्यक्तियों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए श्रम कार्ड योजना को संचालित किया जा रहा है। यह एक बहुत ही आवश्यक योजना है जो देश के गरीब और श्रमिक व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है।
वर्तमान समय में रोजाना लाखों लोग इस योजना के लिए आवेदन कर रहे है।
सरकार ई श्रम कार्ड के लिए जितने लोगों के नाम को चुनती है उसकी एक सूची अपने वेबसाइट पर अपलोड करती है।
अगर आप श्रम कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा।
E Shram Card List 2023
श्रम कार्ड एक ऑनलाइन कार्ड है जो श्रमिकों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है।
इस कार्ड के लिए श्रमिक और गरीब वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस योजना के लिए मुख्य रूप से factory worker, construction worker, ओला या उबर की गाड़ी चलाने वाले, सफाई कर्मी, ठेला चलाने वाले, मजदुर और इस तरह के अन्य श्रमिक वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
देश के श्रमिक वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए यह एक बेहतरीन योजना है।
इसके अलावा आवेदक श्रमिकों को ₹200000 का जीवन बीमा ₹100000 की दुर्घटना बीमा और 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 प्रति माह का पेंशन भी दिया जाता है।
मगर आपको इस योजना के बारे में पता होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
ई श्रम कार्ड से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अब को इस योजना से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्यों के बारे में मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है:
-
श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए।
-
इस योजना के लिए केवल श्रमिक वर्ग के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
-
ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हर महीने अपने श्रम अकाउंट में उम्र अनुसार ₹55 से ₹210 की राशि जमा करनी होगी।
-
जो व्यक्ति हर महीने पैसा जमा करेगा उसे ही 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 का पेंशन दिया जाएगा।
ई श्रम कार्ड की पात्रता
अगर आपके सरकार के द्वारा शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अवश्य योग्यता पर खरा उतरना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है:
- श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन कर्ता की न्यूनतम आय ₹200000 सालाना या उससे कम होना चाहिए।
- श्रम कार्ड योजना में पेंशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को हर महीने अपने श्रम कार्ड अकाउंट में ₹55 से ₹210 की राशि कटवानी होती है।
ई श्रम कार्ड का लाभ
श्रम कार्ड एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है और आपको इससे किस तरह का लाभ मिल सकता है उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है:
-
सरकार इस योजना के अंतर्गत ₹1000 प्रति माह लाभार्थी के परिवार के भरण-पोषण के लिए देती है।
-
इस योजना में सरकार ₹200000 का जीवन बीमा देती है।
-
लाभार्थियों को ₹100000 का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है।
-
श्रम कार्ड योजना के लाभार्थियों के बच्चों को सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
-
इस योजना के लाभार्थियों को 60 वर्ष के बाद हर महीने ₹3000 का पेंशन भी लिया जाता है।
E Shram Card List Name
अगर आप श्रम कार्ड योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को समझ पाए है और इसेके पेमेंट लिस्ट को ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें –
- सबसे पहले आपको श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको श्रम कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर Register on Shram Card का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां मेनू सेक्शन में से लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अपने आवेदन करते वक्त जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था उसकी मदद से लॉगिन करें।
- लॉग इन करने के बाद आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने श्रम अकाउंट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट रूप से बताई जाएगी।
श्रम अकाउंट का पेमेंट कैसे चेक करें?
अगर आपने ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, और आपको अपने अकाउंट का पेमेंट चेक करना है तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्थानीय बैंक शाखा में जाकर बात करनी होगी। श्रम कार्ड योजना में लाखों लोगों को सरकार एक साथ पैसा भेजती है जिस वजह से कभी कभी बैंक में पैसा आने में देर हो जाता है।
अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है आपको कुछ दिनों के अंदर पैसा मिल जाएगा।
ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए आप श्रम अकाउंट के पेमेंट के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अगर आधिकारिक वेबसाइट पर आपके अकाउंट की जानकारी स्पष्ट रूप से पता नहीं चलती है तो श्रम कार्ड का कितना पैसा आया है इसकी जानकारी आप बैंक से पता कर सकते है।
इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर दिया रहता है जिस पर आप कभी भी कॉल करके श्रम कार्ड से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पता कर सकते है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको E Shram Card List Name के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। हमने सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि श्रम कार्ड क्या होता है और इससे आपको किस तरह की सुविधा मिलती है।
अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप श्रम कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को सरल शब्दों में समझ पाए है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।